यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन, कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हुए थे अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय
Spread the love

नई दिल्ली-लखनऊ , 16 अगस्त (एएनएस)। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का आज निधन हो गया। कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान किडनी में संक्रमण बढ़ गया और उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में रेफर किया गया। यहीं पर इलाज के दौरान रविवार को उनकी मौत हो गई। चौहान 72 साल के थे।
चेतन चौहान 11 जुलाई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें लखनऊ स्थित संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 72 वर्षीय चेतन चौहान का लखनऊ में लगभग महीने भर इलाज चला। इसी दौरान उनके किडनी में संक्रमण बढ़ गया। इसके बाद उन्हें गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें यहां पर लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।