पटना: दस अक्टूबर (ए) अगले माह होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के दो विधायकों– संगीता कुमारी और चेतन आनंद ने शुक्रवार को विधानमंडल से इस्तीफा दे दिया।
दोनों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।