राष्ट्रपति मुर्मू ने बेलूर मठ का दौरा किया

राष्ट्रीय
Spread the love

कोलकाता, 28 मार्च (ए) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 19वीं सदी में स्वामी विवेकानंद द्वारा स्थापित रामकृष्ण मिशन के वैश्विक मुख्यालय बेलूर मठ का मंगलवार को दौरा किया।.

मुर्मू पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस के साथ सुबह करीब आठ बजकर 45 मिनट पर मठ में पहुंचीं।.

मिशन के महासचिव स्वामी सुविरानंदजी महाराज और राज्य के मंत्री बीरबाहा हांसदा ने मुर्मू की अगवानी की।

एक अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रपति मुर्मू ने रामकृष्ण के मंदिर और मां शारदा देवी मंदिर, स्वामी विवेकानंद के कक्ष और उनके स्मारक का दौरा किया।

राष्ट्रपति ने बैटरी द्वारा चलने वाले वाहन से मठ परिसर का दौरा किया। वह सुबह करीब नौ बजकर 20 मिनट पर मठ से रवाना हुईं।

मिशन के प्राधिकारियों ने मुर्मू को एक साड़ी और फलों तथा मिठाइयों की एक टोकरी भेंट की।

राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर आज सुबह 10 बजे तक मठ सभी अन्य पर्यटकों के लिए बंद रहा।