लखनऊ में लोकभवन के सामने आत्मदाह करने वाली महिला की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love


लखनऊ, 22 जुलाई (एएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोकभवन के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाली महिला की आज सुबह मौत हो गई। वहीं, उसकी बेटी का इलाज अब भी सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। दोनों ने बीते शुक्रवार को जमीनी विवाद में न्याय न मिलने से परेशान होकर लोकभवन के सामने खुद को आग लगा ली थी। जिसमें मां 90% से अधिक और बेटी करीब 10% जल गई थी।
गौरतलब है कि अमेठी के जामो थाना क्षेत्र की रहने वाली सोफिया (56) ने अपनी बेटी गुड़िया (28) ने शुक्रवार शाम को लोक भवन के सामने मिट‌टी का तेल छिड़क कर आग ली। सोफिया आग की लपटों से घिरी सड़क पर दौड़ती रही। किसी तरह वहां मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने आग बुझाई और दोनों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार सुबह सोफिया की मौत हो गई।