विषाक्त भोजन : कर्नाटक में 137 छात्र अस्पताल में भर्ती

राष्ट्रीय
Spread the love

मंगलुरु (कर्नाटक), सात फरवरी (ए) कर्नाटक के मंगलुरु में एक निजी हॉस्टल में रह रहे नर्सिंग एवं पैरामेडिकल के 137 छात्र कथित रूप से रात में विषाक्त भोजन के सेवन के कारण बीमार पड़ गए। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।.

नगर पुलिस आयुक्त एन. शशि कुमार ने कहा कि छात्रों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।.