व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या

राष्ट्रीय
Spread the love

फरीदाबाद, 22 फरवरी (ए) हरियाणा में फरीदाबाद के संत नगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) महेंद्र सिंह ने बताया कि संत नगर में रहने वाले 39 वर्षीय व्यक्ति हरिओम की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।