सिक्किम में बादल फटा: राजनाथ सिंह ने सेना के लापता जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना की

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर (ए) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को सिक्किम में बादल फटने से तीस्ता नदी में बाढ़ आने के बाद लापता हुए सेना के जवानों की सलामती के लिए प्रार्थना की।.

राजनाथ सिंह ने सिक्किम के ल्होनक में बादल के फटने की घटना को ”बेहद हृदय विदारक” बताया और कहा कि अत्यंत खराब मौसम के बीच राहत और बचाव कार्य जारी है।.