सिब्बल का रीजीजू पर तंज : क्या आपके विवादित बयान न्यायपालिका को मजबूत करने के लिए हैं

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली, 24 जनवरी (ए) राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मंगलवार को केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रीजीजू पर उनके उस बयान को लेकर तंज कसा, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार ने न्यायपालिका को कमजोर करने वाला एक भी कदम नहीं उठाया है।.

सिब्बल ने सवाल किया कि क्या रीजीजू का ‘विवादास्पद बयान’ न्यायपालिका को मजबूत करने के लिए था। राज्यसभा सदस्य की यह टिप्पणी रीजीजू के उस बयान के एक दिन बाद आई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि सरकार और न्यायपालिका में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन इसका यह मतलब नहीं है कि दोनों एक-दूसरे पर हमले कर रहे हों और उनके बीच ‘महाभारत’ चल रहा हो।.