जाजपुर: 18 नवंबर (ए) ओडिशा के जाजपुर जिले में एक विवाहित महिला की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने के आरोप में 41 वर्षीय एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान बालासोर जिले के अलारबिंधा गांव निवासी संतोष कुमार कर के रूप में हुई है।
