सोनिया गांधी शनिवार को कर्नाटक में चुनावी रैली को संबोधित करेंगी

राष्ट्रीय
Spread the love

बेंगलुरु, चार मई (ए) कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को हुबली में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यह उनकी पहली रैली होगी।.

हुबली-धारवाड़ सेंट्रल में कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर हैं। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से टिकट नहीं दिए जाने के बाद शेट्टर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस सीट के लिए भाजपा की ओर से महेश तेंगिनकाई मैदान में हैं।.