हिमांशु तिवारी बीआरएस के महासचिव नियुक्त

राष्ट्रीय
Spread the love

हैदराबाद, एक मार्च (ए) भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) ने उत्तर प्रदेश के हिमांशु तिवारी को बुधवार को पार्टी का महासचिव नियुक्त किया।.

केसीआर के कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि तिवारी ने ‘‘किसान विरोधी तीन कानूनों’’ का मुखर विरोध करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य के तौर पर सेवाएं दीं।.वह उत्तर प्रदेश के जौनपुर के पाली के एक स्वतंत्रता सेनानी के परिवार से हैं। 2015 से, वह राष्ट्रीय स्तर पर किसानों के आंदोलन में सक्रिय रूप से शामिल हैं। वे भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन चला रहे थे और किसान आंदोलनों के राष्ट्रीय समन्वय में भूमिका निभाई। वह 2020-2021 में संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा थे, और एसकेएम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य थे जो मुखर रूप एसकेएम जिसने तीन किसान विरोधी कानूनों का मुखर विरोध किया। हिमांशु ने बिहार के चंपारण से उत्तर प्रदेश के बनारस तक 21 दिवसीय पदयात्रा का शुभारंभ किया और जन जागरण पदयात्रा में हजारों लोगों को जुटाया। वर्तमान में वह टीम केसीआर (तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव) का हिस्सा हैं। बीआरएस के राष्ट्रीय महासचिव के रूप में, वह भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस पार्टी) के संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेंगे।