हिमाचल प्रदेश के मंत्री कोरोना वायरस संक्रमित

राष्ट्रीय
Spread the love

शिमला, तीन सितंबर (ए) हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि बृहस्पतिवार को उन्हें कोविड-19 होने का पता चला है।

राज्य विधानसभा का मॉनसून सत्र शुरू होने से चार दिन पहले वह कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये हैं।

70 वर्षीय सिंह ने फेसबुक पर एक पोस्ट में हाल ही में उनके संपर्क में आये सभी लोगों से पृथक-वास में जाने और कोविड-19 की जांच कराने का आग्रह किया है।

मंडी के धरमपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक ठाकुर ने कहा कि उन्होंने प्रारंभिक लक्षण दिखने के बाद जांच कराई थी। सात बार के विधायक ठाकुर ने आशा व्यक्त की कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का 12 दिवसीय सत्र सात सितंबर से शुरू होने जा रहा है।