रात में शौच के लिये खेत मे गई महिला से 11 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची,18 अप्रैल (ए)। झारखंड के पाकुड़ जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय पहाड़िया जाति की महिला के साथ 11 लोगों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए सभी नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना उसवक्त घटी, जब महिला बीते 13 अप्रैल को रात्रि में लगभग 10 बजे अपने घर से शौच करने के लिए खेत की ओर गई थी। रास्ते में 11 लोग शराब पी रहे थे। महिला जैसे ही शौच के लिए बैठी तीन चार लोगों ने उसे पकड़ लिया।
पीड़िता ने गुरुवार की रात 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रैल की रात करीब 10 बजे घर के बाहर शौच करने गई थी। वहां पहले से रामचंद्र पुर पहाड़िया टोला के विप्लव पहाड़िया, सुजीत पहाड़िया, तपन पहाड़िया, कालू पहाड़िया, झाडू पहाड़िया, मंडल पहाड़िया, चिचिंग पहाड़िया, ओरमूल पहाड़िया, मोटू पहाड़िया, रघु पहाड़िया व शिशु पहाड़िया बैठकर शराब पी रहे थे।
उसे देखते ही चार लोग आए और उठाकर खदान के पीछे खलिहान में ले गए। हल्ला करने पर उन लोगों ने उसके मुंह में गमछी ठूंस दिया, जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उक्त सभी लोगों ने बारी-बारी से अल सुबह चार बजे तक दुष्कर्म किया। महिला के अनुसार सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसकी हालत नाजुक हो गई। वह किसी तरह अपने घर आई और अगले दो दिन तक वह दर्द से उठ नहीं सकी।
दो दिनों तक वह घर में पड़ी रही, 15 अप्रैल को उसकी बहन घर पर आई तो देखा कि वह पड़ी हुई है। अपनी बहन के साथ मुफस्सिल थाना पहुंची। पुलिस को आपबीती सुनाई, उसने बताया कि घर में शौचालय नहीं रहने के कारण रात में बाहर जाना पड़ा। इस संबंध में थाना प्रभारी दिलीप कुमार मालवीय ने बताया कि महिला के लिखित आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में भादवि की धारा 376 के तहत सभी 11 व्यक्तियों के विरूद्ध केस दर्ज कर लिया गया है। मामला दर्ज करने के बाद आरोपितों की गिरफ्तार के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू की गई। सभी आरोपितों को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया, मामले में पुलिस की तफ्तीश जारी है।