आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची: 22 जून (ए)) झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई, जिनमें तीन महिलाएं और 10 साल की एक बच्ची शामिल है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि खूंटी जिले में चार और रामगढ़ में दो लोगों की मौत हुई जबकि लोहरदगा, देवघर, जामताड़ा, साहिबगंज और गिरिडीह जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। खूंटी जिले में रविवार को अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई।