पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 16 लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

चेन्नई,19 अप्रैल (ए)। तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनारपट्टी इलाके में पटाखा फैक्टरी में हुए भीषण विस्फोट  में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई है और छह अन्य घायल हुए हैं। यह घटना ऐसे समय हुई है जब कुछ दिन पहले ही इसी जिले में एक और फैक्टरी में धमाका हुआ था।यह धमाका तब हुआ, जब विरुधुनगर के पास कट्टानारपट्टी में स्थित मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में करीब 30 लोग काम कर रहे थे। एजेंसी ने आगे बताया कि धमाके की वजह से इमारत का कुछ हिस्सा भी ढह गया। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्टरी के कई हिस्से पूरी तरह तबाह हो गए। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और अब तक आठ शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अंदर फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और उन्हें इससे गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और कहा कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। साथ ही प्रशासन को राहत और सहायता कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।