17 आईपीएस अफसरों के तबादले

राष्ट्रीय
Spread the love

जयपुर: 20 मई (ए) राजस्थान सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 17 अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसके तहत आईपीएस हरेंद्र कुमार महावर को कोटा रेंज का नया महानिरीक्षक (आईजी) बनाया गया है।

कार्मिक विभाग ने सोमवार देर रात यह आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार सात जिलों के जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी बदले गए हैं। महानिरीक्षक (सीआईडी-सीबी) महावर कोटा के नए आईजी होंगे। पदस्थापन की प्रतीक्षा में चल रहीं आईपीएस के. बी. वंदना को महानिरीक्षक (सीआईडी-क्राइम ब्रांच) पद पर नियुक्त किया गया है।जिन जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं उनमें चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, नागौर, टोंक, भरतपुर व दौसा शामिल है।