21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों का तबादला

राष्ट्रीय
Spread the love

चंडीगढ़: 26 मार्च (ए)) हरियाणा सरकार ने एक बड़े प्रशासनिक फेरबदल में तत्काल प्रभाव से 21 आईएएस और 42 एचसीएस अधिकारियों के तबादलों और पदस्थापन के आदेश जारी किए हैं।

एक सरकारी आदेश में यह कहा गया है कि जिन भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों का तबादला किया गया है, उनमें हरियाणा सरकार के गृह-प्रथम और गृह-द्वितीय विभाग की सचिव और हरियाणा अनुसूचित जाति, वित्त और विकास निगम की प्रबंध निदेशक गीता भारती को हिसार मंडल का आयुक्त बनाया गया है। वह रवि प्रकाश गुप्ता की जगह लेंगी। रवि प्रकाश गुप्ता को शहरी संपदा विभाग का सचिव और गुरुग्राम मंडल का आयुक्त बनाया गया है। नरहरि सिंह बांगड़ को कंफेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

सत्येंद्र दुहान को कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग में निदेशक और अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सतबीर सिंह को फायर सर्विसेज का निदेशक और आयुष्मान भारत हेल्थ प्रोटेक्शन अथॉरिटी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है।वंदना डिसोदिया को गृह विभाग में अतिरिक्त सचिव के साथ हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की प्रबंध निदेशक बनाया गया है। जयदीप कुमार को पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग में अतिरिक्त सचिव लगाया गया है।लक्षित सरीन को हांसी में एडीसी-कम-डीसीआरआईओ के साथ जिला नगर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।युवा आईएएस अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। अंजलि श्रोत्रिया को फरीदाबाद में एडीसी, अंकित कुमार चौकसे को पानीपत, उत्सव आनंद को हिसार और डॉ. राहुल रैया को करनाल में एडीसी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा कई जिलों में एसडीओ और एडीसी स्तर पर भी बदलाव किए गए हैं। एचसीएस अधिकारियों में भी फेरबदल किया गया है। अजय चोपड़ा को सोनीपत में एडीसी और जिला परिषद के सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है। परमजीत चहल को फरीदाबाद नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त, संजय कुमार को कैथल में एसडीओ (सिविल) और प्रदीप अहलावत को चरखी दादरी में जिला परिषद सीईओ बनाया गया है। इसके अलावा जयदीप कुमार को हरियाणा सरकार में पब्लिक हेल्थ इंजीनियरिंग विभाग का अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है। इन तबादलों को राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।