नयी दिल्ली: 22 अप्रैल (ए)
) चुनाव सुधार के लिए काम करने वाले गैर सरकारी संगठन ‘एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स’ (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बार पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में 129 ‘‘रेड अलर्ट’’ निर्वाचन क्षेत्र हैं, जो 2021 के चुनावों की तुलना में 17 प्रतिशत की वृद्धि है।
‘‘रेड अलर्ट’’ निर्वाचन क्षेत्र ऐसी सीट को कहा जाता है, जहां तीन या उससे अधिक उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की हो।