बिहार के कटिहार में बस पलटने से 25 लोग घायल

कटिहार बिहार
Spread the love

कटिहार,13 जून (ए)। बिहार के कटिहार जिले में शनिवार तड़के पश्चिम बंगाल जा रही एक बस पलट गई, जिससे 25 लोग घायल हो गए। यह हादसा एक कार से टकराने से बचने की कोशिश के दौरान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि
यह घटना ज़ोरबगंज के पास नेशनल हाईवे-13 पर तड़के करीब 3 बजे हुई, जब कार ड्राइवर का गाड़ी पर से नियंत्रण हट गया और कार बस से टकरा गई। बस पश्चिम बंगाल के कूच बिहार ज़िले की ओर जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर से बचने की कोशिश में बस पलट गई। सभी घायलों को निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है