देश में कोरोना के 3.26 लाख नये मामले आए सामने

राष्ट्रीय
Spread the love


नई दिल्ली, 15 मई (ए)। देश में बीते चौबीस घंटों के दौरान कोरोना वायरस के कुल 3,26,098 केस दर्ज किए गए। इस दौरान 3,890 लोगों की मौत हुई। एक दिन पहले देश में कुल 3,43,122 मामले सामने आए थे जबकि 3994 मरीजों की मौत हो गई थी।

भारत में कोरोना के 3,26,098 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,43,72,907 हुई। 3,890 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,66,207 हो गई है।

3,53,299 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,04,32,898 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,73,802 है।