2 बसों की टक्कर में 3 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश गौतम बुद्ध नगर
Spread the love

नोएडा,18 दिसम्बर (ए)। उत्तर प्रदेश में ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे-2 पर आज सुबह दो बसों की टक्कर में 3 लोगों की मौत हो गई। मौके पर पुलिस कर्मी मौजूद हैं. खबरों के मुताबिक, बीस लोग घायल हो गए जबकि दो अन्य की हालत गंभीर है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। पुलिस दुर्घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुट गई है।पुलिस ने बताया कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर नॉलेज पार्क के पास ओवरटेक करने के चक्कर में दो बसों में भीषण टक्कर हो गई। इसमें तीन यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में लगभग 13 यात्रियों के घायल होने की खबर है। इसके बाद सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस की एक टीम पहुंच गई।पुलिस ने बताया कि एक बस MP 04 PA 3243 मध्यप्रदेश के शिवपुरी से दिल्ली जा रही थी और दूसरी बस UP17 AT 6460 प्रतापगढ़ से आनंद विहार जा रही थी। इस घटना में अस्पताल में इलाज के दौरान तीन लोगो की मृत्यु हो गई है। घायलों में तीन को यथार्थ अस्पताल ग्रेटर नोएडा और 10 को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यातायात सुचारू रूप से संचालित है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।