अमेरिका के कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

लॉस एंजिल्स: 29 नवंबर (एपी) अमेरिका में दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक बड़े हिस्से में शनिवार सुबह 5.0 तीव्रता का भूकंप आया, लेकिन इसमें फिलहाल किसी के हताहत होने या किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।

अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण (यूएसजीएस) के अनुसार, भूकंप का केंद्र तटीय शहर मैनहट्टन बीच से तीन मील (पांच किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में था। इसके बाद दर्जनों अन्य झटके महसूस किए गए। इनमें से एक झटके के कारण पासाडेना के ऐतिहासिक रोज बाउल स्टेडियम में प्रेस बॉक्स हिलने लगा।

भूकंप की घटना यूनिवर्सिटी ऑफ सदर्न कैलिफोर्निया और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, लॉस एंजिलिस के बीच होने वाले फुटबॉल मुकाबले से ठीक पहले हुई।

मैनहट्टन बीच प्रशासन ने लोगों से कहा है कि वे भूकंप के बाद के अन्य झटकों के लिए तैयार रहें; जो कुछ मिनट, घंटे या कभी-कभी कुछ दिन बाद भी आ सकते हैं।