नाबालिग लड़की से 4 युवकों ने किया गैंगरेप, परिवार को बनाया बंधक

बिहार भोजपुर
Spread the love


आरा, 26 जनवरी एएनएस। बिहार के भोजपुर जिले के चौरी इलाके में घर में घुसकर अकेली नाबालिग लड़की से चार लड़कों द्वारा गैंगरेप किये जाने का मामला सामने आया है। किशोरी के परिजन अपने रिश्तेदार के घर गए थे। घटना चौरी थाना क्षेत्र की है। छोटी बहन के साथ किशोरी को घर में अकेली देखकर रात में गांव के ही चार लड़के उसके घर में घुस गए। चारों लड़के ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया।
घटना की सूचना मिलने पर घर लौटे माता-पिता जब शिकायत करने आरोपित लड़कों के घर गए तो आरोपितों ने उन्हें तीन दिनों तक अपने घर में बंधक बनाकर रखा और इस दौरान पीड़ितों को पैसे का लालच देकर शांत रहने की धमकी दी गई। पीड़ितों ने बताया कि आरोपितों ने सादे कागज पर पंचनामा तैयार किया जिसमें आरोपित ने अपनी गलती स्वीकार करने की बात लिखी है। 
पीड़ितों ने बताया कि आरोपितों के चंगुल से छूटने के बाद जब वे बेटी को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने केस दर्ज करने  इनकार कर दिया। सोमवार को पीड़ित परिवार ने भोजपुर एसपी के पास पहुंचकर चार लड़कों के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दी है। मामले में एसपी हरकिशोर राय ने केस दर्ज कर जांच के आदेश जारी किया है।