बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में 45 वर्षीय व्यक्ति गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: सात अप्रैल (ए)) दिल्ली पुलिस ने रोहिणी इलाके में आठ साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 45 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा आरोपी की पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था।पुलिस ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट कर बताया कि सोशल मीडिया पर ‘वायरल’ वीडियो दिल्ली के अमन विहार क्षेत्र का है।

इसमें कहा गया है कि ‘स्पीकर’ ठीक करने के बहाने आठ वर्षीय बच्ची को घर बुलाकर यौन उत्पीड़न करने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं व पॉक्सो कानून के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि सभी नागरिकों से अनुरोध है कि किसी भी परिस्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें और ऐसे किसी भी अपराधी की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि उस पर कठोर कानूनी कार्यवाही की जा सके।