छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 67 वर्षीय बुजुर्ग को 20 साल के सश्रम कारावास की सजा

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: सात जुलाई (ए)) दिल्ली की एक अदालत ने वर्ष 2024 में छह वर्षीय बच्ची से बलात्कार के मामले में 67 वर्षीय एक बुजुर्ग को सजा सुनाते हुए कहा कि समाज में एक कड़ा संदेश जाना चाहिए कि बच्चों के खिलाफ ऐसे अपराधों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अपर सत्र न्यायाधीश अजय नागर बुजुर्ग व्यक्ति की सजा पर दलीलों की सुनवाई कर रहे थे, जिसे पहले बलात्कार के दंडात्मक प्रावधान और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 5 (एम) के तहत दोषी ठहराया गया था।