महिला ने ऑटो में चार बच्चों को दिया जन्म, चारों की मौत, मां सुरक्षित

मंडला
Spread the love

मंडला: सात जुलाई (ए)) मध्यप्रदेश के मंडला जिले में मंगलवार को एक महिला ने अस्पताल ले जाने के क्रम में ऑटो में चार बच्चों को जन्म दिया, जिनकी बाद में मौत हो गई जबकि मां की हालत सुरक्षित है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि प्रीमेच्योर (समय पूर्व) प्रसव और बच्चों के पूरी तरह विकसित ना होने के कारण उनकी मौत हो गई जबकि परिजनों ने आरोप लगाया है कि समय पर यदि एम्बुलेंस की सुविधा मिल गयी होती तो बच्चों को बचाया जा सकता था।