ननिहाल आई 8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

उत्तर प्रदेश फतेहपुर
Spread the love

फतेहपुर, 18 अप्रैल (ए)। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में ननिहाल आई आठ वर्षीय मासूम के साथ गांव के ही युवक ने दुष्कर्म किया और घर पर बताने पर जान से मारने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा गया है। जानकारी के अनुसार कानपुर के चांदपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से मां के साथ एक बालिका अपने ननिहाल आई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को घर के सभी लोग खेतों में काम करने गए थे। बालिका हैंडपंप पर पानी लेने पहुंची तो पड़ोस में रहने वाला अंकित साहू उसे बहला फुसला कर अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शाम को बालिका घर जाकर सो गई। सुबह मां ने देखा तो वह रो रही थी। पूछने पर बालिका ने सारी घटना बताई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी होने पर कानपुर से पिता भी थाने पहुंच गए और पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बालिका को मेडिकल के लिए भेज दिया गया। थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित अंकित साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है।