जन सुराज पार्टी ने 51 उम्मीदवार घोषित किए, प्रशांत किशोर राघोपुर से करेंगे प्रचार अभियान का आगाज

पटना बिहार
Spread the love

पटना: नौ अक्टूबर (ए)) जन सुराज पार्टी ने बृहस्पतिवार को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की, जिनमें प्रमुख नाम भोजपुरी गायक रितेश रंजन पांडे का है।

अभी यह स्पष्ट नहीं किया गया कि पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर चुनाव लड़ेंगे या नहीं, हालांकि वह 11 अक्टूबर को राघोपुर से चुनाव प्रचार अभियान का आगाज करेंगे।

राघोपुर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव का विधानसभा क्षेत्र है।

जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने यहां एक संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम बहुत जल्द अन्य सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की सूची जारी करेंगे। अगर उस सूची में किशोर जी का नाम मिलता है, तो इसका मतलब होगा कि वे चुनाव लड़ रहे हैं। यह बात बिल्कुल स्पष्ट है। किशोर जी 11 अक्टूबर को राघोपुर से पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेंगे।’’

जिन प्रमुख उम्मीदवारों के नाम पहली सूची में शामिल किए गए हैं, उनमें लोकप्रिय भोजपुरी गायक रितेश रंजन पांडे शामिल हैं, जो रोहतास जिले के करगहर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

पार्टी द्वारा तृतीय लिंगी समुदाय से प्रीति किन्नर को गोपालगंज जिले की भोरे सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।

वाल्मीकिनगर- दीर्घ नारायण प्रसाद
लौरिया- सुनील कुमार

हरसिद्धि- अवधेश राम

बेनीपट्टी- मोहम्मद परवेज आलम

सुपौल निर्मली- रामप्रवेश यादव

सिकटी- रागिब बबलू

कोचाधामन- अबू अफाक फारुक

पूर्णिया अमौर- अफरोज आलम

मधेपुरा आलमनगर- सुबोध सुमन

सहरसा-किशोर कुमार मुन्ना

सिमरी बख्तियारपुर- सुरेन्द्र यादव

महिषी- शमीम अख्तर

दरभंगा- आरके मिश्रा

केवटी- बिल्टतू साहनी

मीनापुर- तेजनारायण सहनी

गोपालगंज- डॉक्टर शशिशेखर सिन्हा

भोरे- प्रीति किन्नर

मांझी- वाईवी गिरी

छपरा- जेपी सिंह

परसा- मुसाफिर महतो

सोनपुर- चंदन मेहता

कल्याणपुर- रामबालक पासवान

मोरबा- डाक्टर जागृति ठाकुर

बेगूसराय- सुरेन्द्र साहनी

खगड़िया- जयंती पटेल

बेलदौर- गजेंद्र कुमार सिंह निषाद

पीरपैंती- घनश्याम दास

बेलहर- ब्रजकिशोर पंडित

परवत्ता- विनय कुमार बरुण

अस्थावा- लता सिंह

बिहारशरीफ- दिनेश कुमार

नालंदा- कुमार पूनम सिन्हा

कुम्हरार- प्रोफेसर केसी सिन्हा

आरा- डॉक्टर विजय गुप्ता

चेनारी- नेहा नटराज

करगहर- रितेश पांडेय अभिनेता

गोह- सीताराम दुखारी

नवीनगर- अर्चना चंद्रा यादव

इमामगंज- डॉक्टर अजीत कुमार

बोधगया- लक्ष्मण मांझी