पटना/कोलकाता: 28 अक्टूबर ( ए)
) जनसुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर को बिहार और पश्चिम बंगाल दोनों राज्यों की मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के मामले में मंगलवार को नोटिस जारी किया गया।
किशोर ने हालांकि निर्वाचन आयोग पर ही जवाबदेही डालते हुए कहा कि आयोग को बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत उनका नाम सही तरीके से संशोधित करना चाहिए था।