फैक्टरी में आग, दो श्रमिकों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

फरीदाबाद: 31 जनवरी (ए)) हरियाणा के फरीदाबाद जिले के पाखल गांव में एक प्लाईवुड फैक्टरी में भीषण आग लगने से दो श्रमिकों की जलकर मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार तड़के लगी आग में एक श्रमिक गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि दो श्रमिक लापता हो गए। उसने बताया कि लापता श्रमिकों के शव शनिवार सुबह फैक्टरी के भीतर बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, दोनों मृतकों की पहचान उत्तर प्रदेश के संभल जिले के मुबारकपुर निवासी अलीम (20) और दिल्ली के जाफराबाद निवासी अरविंद (27) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि घटना में झुलसा श्रमिक फाजिल (22) फरीदाबाद का रहने वाला है और उसे उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने बताया कि पुलिस और दमकल विभाग की टीमों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

फरीदाबाद पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, “हमने शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया है और मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रविवार को किया जाएगा।”