कैंसर की दवाएं, माइक्रोवेव ओवन होंगे सस्ते; आयातित छाते, एटीएम महंगे

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: एक फरवरी (ए)) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में पेश केंद्रीय बजट 2026-27 में सीमा शुल्क में कटौती की घोषणा की। इससे 17 कैंसर की दवाओं के साथ-साथ सात दुर्लभ बीमारियों के लिए विशेष चिकित्सकीय आवश्यकताओं वाली दवाओं एवं खाद्य पदार्थों के साथ-साथ ‘माइक्रोवेव ओवन’ में उपयोग होने वाले कलपुर्जों की कीमत भी कम हो जाएगी।

सस्ती होने वाली वस्तुएं-

कैंसर की दवाएं

*सात दुर्लभ बीमारियों से संबंधित विशेष चिकित्सा प्रयोजनों के लिए दवाएं, औषधियां और खाद्य पदार्थ

*व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयातित दवाएं

*माइक्रोवेव ओवन के प्रमुख कलपुर्जे

*विमान के इंजन सहित कलपुर्जे

* ‘सोलर ग्लास’ के कलपुर्जे

*परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के लिए आयातित सामान

*महत्वपूर्ण खनिजों के लिए पूंजीगत सामान

महंगी होने वाली वस्तुएं व सेवाएं-

*कम लागत वाले आयातित छाते

*पोटेशियम हाइड्रोक्साइड

*एटीएम/कैश डिस्पेंसर मशीन और उसके कलपुर्जे

*विदेशी लोगों के लिए फिल्म और प्रसारण उपकरण

*चिड़ियाघर में बाहर से जानवर व पक्षी लाना

*अमोनियम फॉस्फेट/नाइट्रो-फॉस्फेट उर्वरक और नेफ्था जैसे उर्वरक

*कॉफी भूनने, बनाने या बेचने की मशीन

*अरंडी खल