जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प, मंत्री की बहन और गर्भवती बहू घायल

उत्तर प्रदेश कानपुर नगर
Spread the love

कानपुर (उप्र): दो नवंबर (ए) फतेहपुर जिले में एक विवादित भूखंड को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प में उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य मंत्री कृष्णा पासवान की बड़ी बहन और उनकी गर्भवती बहू कथित तौर पर घायल हो गईं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम मलवां थाना क्षेत्र के सुलतानपुर समसाही गांव में पूर्व ग्राम प्रधान और राज्य मंत्री कृष्णा पासवान की बड़ी बहन रमा देवी निषाद पर उस समय कथित तौर पर हमला किया गया, जब वह अपने बेटे और बहू को कुछ लोगों से बचाने की कोशिश कर रही थीं।