प्रधानमंत्री ने भिवाड़ी की फैक्टरी में आग लगने की घटना में मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 16 फरवरी (ए)) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को राजस्थान के भिवाड़ी कस्बे में एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से सात श्रमिकों की मौत की घटना पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर मोदी के हवाले से कहा कि राजस्थान के भिवाड़ी में आग लगने की घटना, दुखद और बेहद अफसोसजनक है।