शादी से पहले जहर खाने से दो बहनों की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई पुष्टि

राष्ट्रीय
Spread the love

जोधपुर: 23 फरवरी (ए)) राजस्थान के जोधपुर जिले के मनाई गांव में शुक्रवार सुबह मृत मिलीं दो बहनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर से हुयी मौत मौत का पता चला है । पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान शोभा (25) और विमला (23) के रूप में हुई है, जिनका शनिवार को विवाह होना था। बृहस्पतिवार रात जब यह घटना हुई तब शादी की तैयारियां जोरों पर थीं।

पुलिस के अनुसार, दोनों बहनें एक निजी स्कूल में काम करती थीं और माना जा रहा है कि वे अपने विवाह के रिश्तों से खुश नहीं थीं।

मामले की जांच के तहत पुलिस ने दोनों बहनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं ताकि फोन संबंधित सभी गतिविधियों की जांच की जा सके।

पुलिस ने उनके पिता दीप सिंह से भी पूछताछ की है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने आत्महत्या की थी या इसमें पारिवारिक विवाद जैसे अन्य कारक शामिल थे।

युवतियों के मामा ने दावा किया कि बहनें इस व्यवस्था से ‘नाखुश’ थीं, और इसी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया होगा।