अयोध्या में बनेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव को मंत्रिमंडल की मंजूरी

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love

लखनऊ: 10 मार्च (ए) उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को अयोध्या में ”स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स” के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

एक आधिकारिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में अयोध्या जिले में ”स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स” के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है।

प्रस्ताव के अनुसार अयोध्या में लगभग 2500 वर्ग मीटर क्षेत्रफल को अयोध्या नगर निगम के पक्ष में अंतरित किया जाएगा।

अयोध्या के जिलाधिकारी द्वारा नगर आयुक्त के अनुरोध पर यह प्रस्ताव सरकार को भेजा गया था। कैबिनेट के निर्णय के अनुसार यह भूमि कुछ शर्तों के तहत अयोध्या नगर निगम को निःशुल्क आवंटित की जाएगी।

सरकार  का उद्देश्य यहां आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाकर खेल सुविधाओं को बढ़ावा देना और युवाओं को बेहतर खेल अवसंरचना उपलब्ध कराना है।