महिला ने अपनी चार नाबालिग बेटियों की कुएं में फेंका, बाद में कर ली आत्महत्या

मध्य प्रदेश सागर
Spread the love

सागर: 12 मार्च (ए)) मध्यप्रदेश के सागर जिले में 28 वर्षीय एक महिला ने अपनी चार नाबालिग बेटियों को कथित तौर पर कुएं में फेंककर मार डाला और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) ललित कश्यप ने संवाददाताओं को बताया कि पांच महीने से सात साल की उम्र की चार बहनें बृहस्पतिवार को कुएं में मृत पाई गई थीं।