वाशिंगटन: 30 मार्च (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को ईरान को नए सिरे से धमकी देते हुए कहा कि अगर शांति समझौता नहीं हुआ तो अमेरिका ईरान के बिजली संयंत्रों, तेल के कुओं और खार्ग द्वीप को नेस्तनाबूद कर देगा।
ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच पर कहा कि उनका प्रशासन सैन्य अभियानों को समाप्त करने के लिए ईरान के साथ ‘‘गंभीर बातचीत’’ कर रहा है। उन्होंने साथ ही धमकी दी कि यदि ‘शीघ्र’ कोई समझौता नहीं होता है तो खाड़ी देश के ऊर्जा संसाधनों को बड़े पैमाने पर नष्ट कर दिया जाएगा।