नयी दिल्ली: चार अप्रैल (ए)
) दिल्ली कैपिटल्स ने मुकेश कुमार और कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद समीर रिज्वी (90 रन) के अर्धशतक से शनिवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में मुंबई इंडियन्स को छह विकेट से हरा दिया।
दिल्ली कैपिटल्स ने 18.1 ओवर में चार विकेट पर 164 रन बनाकर जीत हासिल की। उसके लिए रिज्वी ने 51 गेंद की पारी में सात चौके और सात छक्के लगाए। उनके अलावा पाथुम निसांका ने 44 रन का योगदान दिया।