पोल्ट्री वाहन के खड़े ट्रक से टकराने से दो लोगों की मौत

राष्ट्रीय
Spread the love

बेलगावी (कर्नाटक): 21 अप्रैल (ए)) बेलगावी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह कुक्कुट पक्षियों को ले जा रहे एक मालवाहक वाहन के, खड़े ट्रक से कथित तौर पर टकरा जाने के बाद दो लोगों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसके मुताबिक, मृतकों की पहचान शिवमोग्गा जिले के निवासी 28 वर्षीय वसीम और 22 वर्षीय मुबारक के रूप में की गयी है।