अदालत ने यौन शोषण के एक मामले में खरात को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेजा

राष्ट्रीय
Spread the love

नासिक: 27 अप्रैल (ए)) महाराष्ट्र के नासिक की एक अदालत ने स्वयंभू बाबा अशोक खरात को उसके खिलाफ दर्ज यौन शोषण के एक मामले में 29 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी खरात को 18 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। उस पर कई महिलाओं का यौन शोषण करने और दैवीय शक्तियों और काले जादू के ज्ञान का दावा करके बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी करने का आरोप है।