कोलकाता: 14 मई (ए)
) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ ‘आपत्तिजनक’ वीडियो पोस्ट करने के आरोप में कूचबिहार जिले के दिनहाटा से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में ‘‘मुख्यमंत्री के खिलाफ अपमानजनक और आपत्तिजनक भाषा’’ के इस्तेमाल की शिकायतों के बाद बुधवार को दोनों को हिरासत में लिया गया।