रूस के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए चीन का दौरा कर रहे हैं पुतिन

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

बीजिंग: 19 मई (एपी) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा समाप्त होने के एक सप्ताह से भी कम समय के भीतर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीनी नेता शी चिनफिंग से मिलने के लिए चीन आ रहे हैं।

पुतिन मंगलवार और बुधवार को चीन में रहेंगे। चीन एक ओर अमेरिका के साथ स्थिर संबंध बनाना चाहता है, वहीं दूसरी ओर वह रूस के साथ मजबूत संबंध भी बरकरार रखना चाहता है।