अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की होगी नियुक्ति : सम्राट चौधरी

बिहार
Spread the love

पटना: 22 मई (ए)) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को घोषणा की कि राज्य में अगले पांच वर्षों के दौरान एक लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

यह निर्णय पटना में आयोजित उच्च स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक में लिया गया, जिसका उद्देश्य राज्य के सभी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करना है।समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी बच्चों को अच्छी और गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले, इसे लेकर हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में आज शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्देश दिया गया है। इसके तहत अगले 5 वर्षों में 1 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक वर्ष कम से कम लगभग 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति की जायेगी। इसके लिये हर वर्ष जुलाई महीने में नियुक्ति संबंधी विज्ञापन जारी किया जायेगा।