उप्र: ‘आप’ सांसद संजय सिंह से जुड़े मामले की सुनवाई टली

उत्तर प्रदेश सुल्तानपुर
Spread the love

सुलतानपुर: 29 मई (ए)) उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले की एक विशेष अदालत में आम आदमी पार्टी (आप) के प्रवक्ता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह से जुड़े आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले की सुनवाई शुक्रवार को टल गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए) अदालत में जांच अधिकारी के लगातार दूसरी बार उपस्थित न होने पर सुनवाई टल गयी।