यौन उत्पीड़न के प्रयास के बाद नाबालिग लड़की को इमारत से धक्का दिया, पड़ोसी गिरफ्तार

राष्ट्रीय
Spread the love

हैदराबाद: नौ जून (ए)) खम्मम जिले में एक अधेड़ व्यक्ति ने 12 वर्षीय एक लड़की को यौन उत्पीड़न के कथित प्रयास के बाद आवासीय इमारत से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना छह जून को घटी और उसी इमारत में रहने वाले आरोपी (49) को गिरफ्तार कर लिया गया है।