हैदराबाद: नौ जून (ए)
) खम्मम जिले में एक अधेड़ व्यक्ति ने 12 वर्षीय एक लड़की को यौन उत्पीड़न के कथित प्रयास के बाद आवासीय इमारत से धक्का दे दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि यह घटना छह जून को घटी और उसी इमारत में रहने वाले आरोपी (49) को गिरफ्तार कर लिया गया है।