वॉशिंगटन,14 जून (ए )।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्थानीय मीडिया को बताया कि बेरूत में हिज़्बुल्लाह के ठिकानों पर इज़राइल के हमलों की वजह से युद्ध खत्म करने के लिए अमेरिका-ईरान समझौते पर दस्तखत में कुछ घंटों की देरी हुई है।
ट्रंप ने कहा कि बेरूत में इज़राइली हमले के बारे में सुनकर उन्हें झटका लगा और वे इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर भड़क गए।
ट्रंप ने अमेरिकी मीडिया आउटलेट ‘एक्सियोस’ से कहा, “इसने सब कुछ हिलाकर रख दिया। इससे दस्तखत में कुछ घंटों की देरी हुई। यह अभी होना था। अब इसे कुछ घंटों बाद के लिए तय किया गया है।”