प्रयागराज: 14 नवंबर (ए) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने न्यायिक रिकॉर्ड में एक दोषी करार कैदी की आयु में हेराफेरी करने की दोषी पाई गई अदालत की एक कर्मचारी की बर्खास्तगी को सही ठहराया है।
महिला कर्मचारी ने बुजुर्ग कैदी की रिहाई के लिए सरकारी योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से उसकी उम्र में हेराफेरी की थी।
