यरुशलम: 19 जून (एपी) दक्षिणी लेबनान में इजराइल और हिज्बुल्ला के बीच लड़ाई के बाद शुक्रवार को अमेरिका और ईरान की बातचीत को स्थगित कर दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इससे ईरान युद्ध समाप्त करने के प्रारंभिक समझौते को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं।
ईरान और अमेरिका के बीच शुक्रवार को स्विट्जरलैंड में होने वाली वार्ता लड़ाई तेज होने के कारण टाल दी गई।इस बीच लेबनान में लड़ाई में मरने वालों की संख्या बढ़ गयी है। लेबनान की सरकारी समाचार एजेंसी ‘नेशनल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार, इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है। इजरायली सेना ने कहा कि उसकी कार्रवाई अब भी जारी है। इजरायल ने कहा कि दक्षिणी लेबनान में लड़ाई के दौरान एक लेफ्टिनेंट कर्नल समेत उसके चार सैनिक मारे गए। उसने यह भी बताया कि एक विस्फोटक ड्रोन हमले में पांच अन्य सैनिक घायल हो गए। इजरायली सेना ने शुक्रवार को लेबनान की पूर्वी बेका घाटी में भी ठिकानों पर हमला किया.ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर उच्चस्तरीय वार्ता जल्द शुरू करने की अमेरिका की कोशिश को उस समय झटका लगा जब नए समझौते के महज दो दिन बाद वीकेंड में होने वाली बातचीत को स्थगित कर दिया गया। इस समझौते के तहत 60 दिनों की उस अवधि को तय किया जाना था जिसके दौरान ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर स्थायी सहमति बनाने और होर्मुज जलमार्ग में यातायात को सामान्य करने का लक्ष्य रखा गया है।