मेरठ: 19 जून (ए)
) उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में प्रेम संबंधों में बाधा बनने पर छह वर्षीय बालक की हत्या कराने के आरोप में उसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिजीत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि इस मामले में महिला का प्रेमी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।